MANY means Margadarshi Ayurveda, Naturopathy & Yoga.
मार्गदर्शी ने मेनी शब्द का सृजन किया है जो आयुर्वेद (Ayurveda) प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy ) और योग (Yoga) को समाहित किए हुए है। मनुष्य की 70 प्रतिशत बीमारी विकृत दिनचर्या एवं प्रकृति से दूरी का परिणाम होती है। योग, प्राकृतिक वस्तुओं के सेवन, जड़ी बूटियों एवं आयुर्वेद के द्वारा शरीर में होने वाली 70 प्रतिशत बीमारीयों को न केवल दूर किया जा सकता है बल्कि सदैव के लिए बचा भी जा सकता है। तथागत बुद्ध ने कहा था कि शरीर स्वस्थ न रहने पर दिमाग भी स्वस्थ नहीं रह पाता। बीमारी को जानना चाहिए, चिकित्सा की आकांक्षा करनी चाहिए और चिकित्सा उपचार पर भरोसा करना चाहिए। हर मनुष्य अपने सेहत या बीमारी का स्वयं रचयिता है।
मार्गदर्शी जोकि एक चेरिटेबल ट्रस्ट है, के मार्गदर्शन में मेनी सेन्टर की स्थापना विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर की जा रही है ताकि निरोगी काया को बलवती किया जा सके और व्यक्ति रोगों से न्यूनतम पीड़ित हो। मेनी सेन्टर का संचालन पूर्णतः मेनी मागदर्शी इंटरप्राइजेज के अधीन किया जाता है। निरोगी काया को बलवती करने के पावन कार्य में क्रमशः पाँच सोपानों का उपयोग किया जाता है (1) दिनचर्या (2) भोजन अनुपूरण (3) योग (4) जड़ी-बूटी (5) आयुर्वेदिक औषधि । इन पाँचों सोपानों से शरीर के न केवल 70 प्रतिशत रोग ठीक कर दिये जाते हैं बल्कि शरीर को केमिकल के दुष्यप्रभावों से भी बचा लिया जाता है। तन और मन को इतना सुदृढ़ कर दिया जाता है कि शरीर को कोई रोग (Sickness) आसानी से छू न सके अर्थात मेनी सेन्टर की उपयोगिता जितना रोगी व्यक्तियों के लिए है उससे कहीं ज्यादा निरोगी (Wellness) व्यक्ति इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
मेनी सेन्टर की खास बात यह भी है कि यह कम खर्च (Low Cost) न खर्च (No Cost) के सिद्धान्त पर कार्य करती है जिससे रोगों पर होने वाले नजायज खर्चों से बचत होती है और व्यापक स्तर पर आर्थिक हॉनि एवं असुविधाओं से बचा जा सकता है। मेनी सेन्टर (आयुर्वेदिक दवाओं, जड़ी-बूटियों एवं स्वास्थ्य वर्धक डेली नीड प्रोडक्टस् सेन्टर) पर उचित मूल्य व उच्च गुणवत्ता में विभिन्न खाद्य पदार्थों व दैनिक उपयोग की वस्तुएं (तेल, मसाले, टॉस चाय मसाला, शहद, केमिकल रहित गुड, काढ़ा, त्रिफलाप्राश, पूजन सामग्री, सेंधा नमक, धागे की मिश्री, प्रेरणापरक साहित्य, प्रतीक चिन्ह झन्डे इत्यादि) उपलब्ध है।