Margadarshi

MARGADARSHI   मार्गदर्शी

MARGADARSHI   मार्गदर्शी

There are texts , related with Margadarshi & Many Margadarshi Enterprises.

मार्गदर्शक

प्रत्येक मनुष्य के जीवन में कोई न कोई मार्गदर्शक होता है। मार्गदर्शक प्रेरणा का स्रोत होता है। वह पथप्रर्दर्शक की भूमिका अदाकर उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है। किसी भी मनुष्य का मार्गदर्शक कोई भी हो सकता है। शिक्षक, मित्र, बड़े-बुर्जुग, गणमान्य व्यक्ति, माता-पिता, घर-परिवार का कोई सदस्य आदि कोई भी मार्गदर्शक हो सकता है। सत्य तो यह है कि कोई भी व्यक्ति या वस्तु गुणहीन नहीं होता होता इसलिए देखा जाए तो सभी से कुछ न कुछ मार्गदर्शन या सीख ली जा सकती है। अतएव दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति या वस्तु सम्मान का पात्र है। मनुष्य के दिमाग में पॉजिटिव और निगेटिव दो ही घोड़े दौड़ते हैं, जिसको ज्यादा खुराक दी जाए, वही जीतता है। व्यक्ति को पॉजिटिव बनने के लिए विषय की गहराई में उतरने की आवश्यकता होती है। इससे भी बड़ी बात होती है, अपने मार्गदर्शक की बातों को गम्भीरता से लेने की। परिश्रम करना पड़ता है तभी जीवन आसान एवं सुगम बनता है।

जीवन में शिक्षक व पुस्तकें दोनों ही अहम् मागदर्शक हैं। मार्गदर्शक का प्रभाव विद्यार्थी के जीवन में गहरा और स्थायी होता है। गुरु का मार्गदर्शन सही दिशा दिखाता है। गुरु अपने छात्रों के साथ एक मित्र, मार्गदर्शक और सहायक के रूप में कार्य करते हैं। वे आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच जैसे मूल्य सिखाते हैं। मार्गदर्शक जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन देते हैं। मार्गदर्शक व्यक्तित्व को संवारते हैं और जिम्मेदार और सफल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। मार्गदर्शक सही और गलत का भेद सिखाते हैं और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। मार्गदर्शक व्यक्तिगत जीवन और सम्पूर्ण समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है। मार्गदर्शक का कार्य मार्गदर्शन, प्रेरणा और संबल देने का है। मार्गदर्शक वह दिव्य प्रकाश हैं, जो अज्ञानता के अंधकार को समाप्त कर ज्ञान की ओर मार्गदर्शन करते हैं। स्वयं के निश्छल प्रयासों से दूसरों के जीवन को सही दशा देना ही मार्गदर्शन है। मार्गदर्शन एक प्रगतिशील निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जो एक व्यक्ति को जीवन लक्ष्य की ओर जाने में मदद करती है।

मार्गदर्शक जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य, जैसे कि ईमानदारी, परिश्रम, और सहानुभूति सिखाते हैं, जो व्यक्तित्व को समृद्ध बनाते हैं। मार्गदर्शक के प्रभाव से ही जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और समाज में अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से कर सकते हैं। मार्गदर्शक का सही मार्गदर्शन पूरे समाज को सशक्त बनाता है। बिना मार्गदर्शन के व्यक्ति एक कटी हुई पतंग जैसा लक्ष्यहीन हो जाता है। मार्गदर्शन सही अर्थों में एक सेवा है। ऐसी सेवा जो असीमित है। इस प्रक्रिया में मार्गदर्शक भी खाली हाथ नहीं रहता। ऐसा कर वह सच्चे आनंद एवं संतुष्टि का अनुभव कर समाज में आदर का पात्र बनता है। इससे उसकी स्वयं की क्षमता और सामाजिक उपयोगिता भी विकसित होती है। मार्गदर्शन विकास की प्रक्रिया में व्यक्तियों के लिए एक सहायता है। यह एक सामान्यीकृत और विशिष्ट सेवा दोनों है। यह सभी के लिए एक सेवा है। समय की माँग है कि सही रास्ते की पहचान की जाये और सही मार्गदर्शन आगे की सफलता का मार्ग प्रशस्त कर के किसी व्यक्ति के जीवन को संवार सके। इसके अभाव में जीवन एक बिना पतवार की नाव में बदल सकता है। समाज के मार्गदशकों को एक मंच प्रदान करने हेतु मार्गदर्शी ट्रस्ट सदैव तत्पर है।

Support Those in Need

Become a Volunteer Now

Whatsapp Now